
पुलिस द्वारा जबरन 11 बजे बाज़ार बंद करवाने पर नैनीताल में भड़के व्यापारी, कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन
मंगलवार (10 मार्च 2026) को नैनीताल में व्यापार मंडल ने रात 11 बजे दुकानें बंद करने के पुलिस आदेश के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। यहाँ व्यापारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में तल्लीताल व्यापार मंडल, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने कोतवाली घेराव किया। उन्होंने आदेश वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि नैनीताल पर्यटन शहर है जहां रात में पर्यटक सक्रिय रहते हैं। पर्यटक देर रात खरीदारी करते हुए घूमते है भोजन करते हैं। पुलिस द्वारा 11 बजे बाज़ार बंद करवाने से पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार का पुराना आदेश 24 घंटे व्यापार की इजाजत देता है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वह आंदोलन को तेज करने और बाजार बंद करने पर बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के बाद व्यापारियों की सीओ रविकांत सेमवाल से वार्ता हुई, जिन्होंने उच्चाधिकारियों ने रियायत का आश्वासन दिया। वही पुलिस का कहना है कि हाल की आपराधिक घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात 11 बजे के बाद दुकानें, रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश दिया गया है।
