
होली के बाद बड़ी संख्या में लौट रहें हैं लोग, दुर्घटना रोकने को पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
होली त्यौहार के बीत जाने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र की ओर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है जिससे वाहनों में ओवर सवारी बिठाने के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने अपने मातहतों को सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये है।

जिले के बड़े अधिकारियों निगरानी में में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये।

साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

