
नैनीताल में चोरी के इरादे से घुसा युवक शराब पीकर होमस्टे में सो गया, अगले दिन होम स्टे मालिक ने उठाया।
नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है , यहाँ एक युवक चोरी करने के इरादे से होम स्टे में घुस गया लेकिन जब उसे वहां कुछ नहीं मिला तो शराब पीकर वहीँ सो गया।

नैनीताल में प्रदीप बोरा होमस्टे चलाते हैं और पास ही उनका घर हैं। सोमवार रात होमस्टे बंद कर वह घर लौट चुके थे, कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। सोमवार रात करीब 12:30 बजे एक युवक चोरी के इरादे से बंद होमस्टे में घुस गया। कमरों की तलाशी लेने के बाद किचन में शराब की बोतल मिलते ही उसके इरादे बदल गए। पूरी बोतल गटककर नशे में धुत युवक वहीं सो गया।
मंगलवार सुबह होमस्टे स्वामी प्रदीप बोरा और कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजा खुला पाया। भीतर अनजान युवक लेटा देख दंग रह गए। जगाने पर युवक गाली-गलौज करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की और नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने बताया कि उनका बेटा नशेड़ी है।
