Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > भिकियासैण में नशे के आदी बेटों ने मां के साथ की मारपीट, लूटे 10 हजार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

भिकियासैण में नशे के आदी बेटों ने मां के साथ की मारपीट, लूटे 10 हजार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 8, 2026 2 Min Read
Share
AI Image

भिकियासैण में नशे के आदी बेटों ने मां के साथ की मारपीट, लूटे 10 हजार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

भिकियासैंण क्षेत्र की 52 वर्षीय देवकी देवी को अपने ही बेटों के शराब के नशे में अत्याचार झेलने पड़े। न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के आदेश पर सल्ट पुलिस ने दोनों बेटों ललित मोहन और प्रियांशु के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AI Image

जानकारी के मुताबिक, सीमलीहीत रथखाल (मानिला), भिकियासैंण निवासी देवकी देवी के पति प्रह्लाद सिंह की 2017 में सरकारी सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके दोनों बेटे शराब के नशे में धुत होकर मां के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते रहे और पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को दोनों बेटों ने नशे में घर में उत्पात मचाया, मां के साथ बुरी तरह पिटाई की, घर का सामान तोड़ा और 10 हजार रुपये लूट लिए।

पहले स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई न होने पर देवकी देवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाई। अदालत ने आदेश जारी कर राहत दी। सल्ट थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया, “न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द उचित कानूनी कार्रवाई होगी।”

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक और घूसखोर लेखपाल 15 हजार की रिश्वत लेते अल्मोड़ा में हुआ गिरफ्तार।
Next Article महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

कुमाऊँ न्यूज़

एक और घूसखोर लेखपाल 15 हजार की रिश्वत लेते अल्मोड़ा में हुआ गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़

सीटी स्कैन मशीन क्षतिग्रस्त होने के मामले में अल्मोड़ा सीएमओ निलंबित, पौड़ी अस्पताल अधीक्षक पर भी कार्रवाई

कुमाऊँ न्यूज़

कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?