
हल्द्वानी में बताशे-खिलोने की चार फैक्ट्री हुई सीज, खड़िया पाउडर और केमिकल की मिलावट देख और गन्दगी देखकर अधिकारीयों के उड़े होश।
हल्द्वानी। दीपावली से पहले हल्द्वानी में बतासे और दीपावली में प्रयोग होने वाले मीठे खिलौने बनाए की चार फैक्ट्री पर प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सील कर दिया है साथ ही उनके उत्पादों के सैंपल भी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक फैक्ट्री अब्दुल्ला बिल्डिंग में, दो गांधी नगर में और एक बनभूलपुरा थाना के पीछे संचालित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि इन फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छ माहौल में खील, खिलौने और बताशे तैयार किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में इन उत्पादों में जहरीले रासायनिक तत्वों के उपयोग की आशंका जताई गई है।
