
अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी।
अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी गई। घटना 23.03.2026 की है, लगभग 02:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सॉल्वन रिसोर्ट के पास एक अर्जुन ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UK 18 N 5929 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे गिर गई है।

सूचना पर चौकी मरचूला से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिसमे संजू निवासी जसपुर खुर्द, . कुलिंदर सिंह निवासी मुरादाबाद, अंकित निवासी जसपुर खुर्द, सुमित कुमार निवासी जसपुर खुर्द सवार थे, जो कि दुर्घटना में सामान्य रूप से घायल हुए थे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया एवं प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।
VIDEO :
