
लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने 87 रन से मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी पर जीत हासिल की।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स और मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 34वें ओवर 260 रनों पर आल आउट हो गयी। टीम के लिए शुभम बच्चस ने शतकीय पारी 106 रन एवम मानव यादव ने 62 रन की पारी खेली। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज काव्य जोशी ने 4 और सचिन ने 2 विकेट लिए ।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी टीम 38वें ओवर मे 173 रनों पर आल आउट हो गयी और 87 रनों से मैच हार गयी। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के गोविन्द सिंह के 57 रन एवम विनय शर्मा के 50 रन बनाये। रानीखेत क्रिकेटर्स के गेंदबाज लोकेश जोशी ने 3 विकेट एवम दिविक पाली और मयंक ने 2-2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के बल्लेबाज शुभम बच्चस को दिया गया। अंपायर की भूमिका में शिवम पांडे और विनोद जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, अभिषेक सिंह , दिग्विजय कनवाल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार दिनांक 28/2/2026 को जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच प्रातः 9:00 बजे से खेला जायेगा।

