Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग

कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 6, 2026 2 Min Read
Share

 

- Advertisement -

कोलकता में बैठकर सीमेंट बेचने के नाम पर अल्मोड़ा के ठेकेदार से ठग लिए 5.20 लाख, पुलिस की पकड़ में आया शातिर ठग

अल्मोड़ा के दन्या निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह के साथ एक युवक ने फर्जी सीमेंट डीलर “शर्मा जी” बनकर 5.20 लाख रूपये ठग लिए। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ठेकेदार के 5.20 लाख रूपये भी वापस दिलाये और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ठेकेदार दिलीप सिंह

मामला अक्टूबर 2024 का है। 09.10.2024 को थाना दन्या क्षेत्र निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल पर स्वयं को “शर्मा जी” बताते हुए सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर स्थित एक सीमेंट कम्पनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया। आरोपी ने सीमेंट बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर उनसे ₹5,20,000 की धनराशि ठगी कर ली।

पुलिस ने साइबर ठग को ट्रेस कर अक्टूबर 2024 में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती मय टीम पश्चिम बंगाल जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। विवेचक प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी की गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरूप आरोपी अंकित चौधरी उर्फ शर्मा जी उम्र 21 वर्ष निवासी कोलकाता द्वारा ठेकेदार से ठगी करने को स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत ठेकेदार दिलीप सिंह को पूरी धनराशि 5 लाख 20 हजार रुपया लौटाये गये। ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस व साइबर टीम की तत्पर एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

पुलिस टीम-

1. श्रीमती जानकी भंडारी, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली (विवेचक)
2. अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, थाना चौखुटीया
3. अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, साइबर सेल
4. हे0 कानि0 धीर सिंह, थाना दन्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत विधायक ने अपने भाई की मौत को बताया साजिश, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा।
Next Article रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों की दी जानकारी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

अल्मोड़ा में गैस वितरण के लिए एक दिन पहले जारी हो रही है नामों की सूची, बिना नाम आये नहीं मिलेगी गैस।

कुमाऊँ न्यूज़

कपकोट के होटल में मिली विस्फोटक सामग्री, 104 जिलेटिन छड़ों के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़

बाघ ने 60 वर्षीय वृद्ध को बनाया अपना शिकार, जंगल में लकड़ी और घास लेने गए थे बुजुर्ग, इलाके में दहशत

कुमाऊँ न्यूज़

30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?