
धौलादेवी में अज्ञात वायरस से अब तक हुयी 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग की जांच में पकड़ में आया ये वायरस जिसने ली लोगों की जान।
अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में एक रहस्यमयी वायरल बुखार का प्रकोप हुआ है। जिससे पिछले 15 दिनों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरल बुखार के कारण मरीजों में तेज बुखार और प्लेटलेट काउंट में तेजी से गिरावट जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं, जो गंभीर स्थिति पैदा कर रहे हैं। मृतकों में 70 वर्षीय गंगा दत्त जोशी, मदन राम समेत कई अन्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग अभियान चलाया है और कई मेडिकल टीमें जांच और उपचार कर रही हैं। जल स्रोतों के सैंपल भी लिए गए हैं ताकि संक्रमण के कारण की पहचान की जा सके। जांच में सामने आया कि यह कोई रहस्यमयी बीमारी नहीं, बल्कि गंदे पानी से फैला बैक्टीरियल संक्रमण है। जो लोगों बुजुर्गों की जान ले रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक के जिन गांवों में लोग बीमार पड़े हैं, वहां की पानी सप्लाई व्यवस्था खराब मिली। जिस टैंक से गांवों में पानी भेजा जाता है, उसमें कोलीफार्म बैक्टीरिया पाया गया है। इसकी रिपोर्ट जल संस्थान को भेज दी गई है। पानी का क्लोरीनेशन कर इसे साफ कर दिया गया है। यह वही बैक्टीरिया है जो मलजन्य संक्रमण में टाइफाइड, डायरिया, हैजा जैसी बीमारियां फैला सकता है।
