Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण का फैसला आने से पहले पुलिस ने हल्द्वानी में लागू किया सख्त डाईवर्जन प्लान, हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लीजिये खबर, वरना हो जायेंगे परेशान।

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण का फैसला आने से पहले पुलिस ने हल्द्वानी में लागू किया सख्त डाईवर्जन प्लान, हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लीजिये खबर, वरना हो जायेंगे परेशान।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी December 1, 2025 7 Min Read
Share

Contents
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण का फैसला आने से पहले पुलिस ने हल्द्वानी में लागू किया सख्त डाईवर्जन प्लान, हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लीजिये खबर, वरना हो जायेंगे परेशान।जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों हेतु यातायात/डाइवर्जन प्लानशहर हल्द्वानी का यातायात/डाइवर्जन प्लानकाठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात/ डाइवर्जन प्लान

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण का फैसला आने से पहले पुलिस ने हल्द्वानी में लागू किया सख्त डाईवर्जन प्लान, हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लीजिये खबर, वरना हो जायेंगे परेशान।

दिनांक-02.12.2025 को बनभूलपुरा रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला कारण नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में 2 दिसंबर के लिए सख्त ट्रैफिक नियम लागू किये हैं। दिनांक 02.12.2025 को समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक ट्रैफिक प्लान इस पारकर रहेगा :-

◼️दिनांक 02.12.2025 को समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक संपूर्ण नैनीताल जनपद में समस्त प्रकार के भारी माल वाहक/ अति आवश्य सेवा से संबंधित वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। समस्त वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोक जाएगा।

जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों हेतु यातायात/डाइवर्जन प्लान

◼️रामपुर/ रुद्रपुर से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा(दिनेशपुर मोड़) से डायवर्ट होकर NH 109 (नया बायपास) होते हुए पंतनगर से नगला तिराहा होते हुए किच्छा से सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️बरेली/किच्छा रोड से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन नगला तिराहा से जनपद नैनीताल सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
◼️सितारगंज/ चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी प्रकार का वाहन चोरगलिया से जनपद सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
◼️काशीपुर/ बाजपुर से आने वाले एवं पर्वतीय जनपदों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काशीपुर/बाजपुर से रुद्रपुर होते हुए किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया चंपावत होते हुए टनकपुर रोड का प्रयोग करेंगे। कोई भी वाहन जनपद नैनीताल में प्रवेश नहीं करेगा।

- Advertisement -

शहर हल्द्वानी का यातायात/डाइवर्जन प्लान

◼️ रामपुर रोड से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर छड़ैल चौराहा से सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा होते हुए लालढांठ तिराहा से पंचक्की रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य हो जाएंगे।
◼️ बरेली रोड से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा से ITI तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से पंचक्की तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ रामनगर/ बाजपुर से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन ऊंचापुल चौराहा/ लालढांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा होते हुए कॉल्टेक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ कैंचीधाम/ भवाली से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली तिराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ मुक्तेश्वर/भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन खुटानी बैंड भीमताल से डायवर्ट होकर भवाली मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन

▪️ कॉल्टेक्स/ हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए पानी की टंकी से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

 बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात/ डाइवर्जन प्लान

▪️गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
▪️रेलवे स्टेशन तिराहा / ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
▪️मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
▪️तिकोनिया चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
▪️इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट की ओर व मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
उक्त रूट से आवागमन करने वाले वाहन वाया तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए अपना आवागमन करना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद, विभिन्न विभागों और पीस कमिटी की बैठक हुई।
Next Article विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत के किया संगठन का विस्तार, प्रखंड द्वाराहाट के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट और प्रखंड मंत्री का पदभार जीवन सिंह भंडारी को मिला।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?