
दर्दनाक हादसा : लमगड़ा में आल्टो कार खाई में गिरी अल्टो, चार की मौत—दो घायल
29 जून 2026, लमगड़ा — आज दोपहर करीब 2 बजे थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो (नं. UK04Z-5819) अनियंत्रित होकर लगभग 20-25 फीट गहरी खाई में जमकर गर्त में जा गिरी। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक अपनी पुलिस टीम व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस व बचाव दल ने सभी घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लमगड़ा भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्री ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया जा रहे थे। दुर्घटना में चार यात्रियों की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर आगे की जांच व दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घायलों का विवरण:
1. गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष)
2. सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष)
मृतकों का विवरण:
1. राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष)
2. जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष)
3. लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष)
4. पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष)
