
खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ के विरोध में गाँधी चौक रानीखेत में कांग्रेस का धरना।
रानीखेत, 14 अगस्त। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच पर गंगाजल छिड़ककर कथित ‘शुद्धीकरण’ और हवन किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस ने इस घटना को जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए विरोध जताया है। मामला राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है और राज्यसभा में भी उठाया गया।

इसी के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को रानीखेत के गांधी चौक में एक घंटे का धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सामाजिक समानता तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। धरने में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव करना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के सम्मान से जुड़ा विषय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी जिलाध्यक्ष गुसाईं राम आर्या ने की। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावतज़ पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, हेमंत बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, सुंदर लाल सुमन, नवीन आर्या, त्रिलोक चंद्र, प्रवीण आर्या , चंदन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत जैनोली कांग्रेस अध्यक्ष ललित मेहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, रुद्र प्रताप महरा, पवन बिष्ट, अंकित रावत, नितिन प्रकाश, पंकज किरोला, यतिन मेहरा, आदित्य मेहरा, अभय पवार, अभिनव महरा, उदित मेहरा आदि उपस्थित रहे।
