
खैरना से स्कूटी चोरी करने वाले दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार तीसरा हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना में विगत 12 दिसंबर को चोरी हुई स्कूटी और बाइक की चोरी का खुलासा नैनीताल पुलिस द्वारा कर दिया गया है। इस मामले में दो युवक गिरफ्तार किया गए है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया है , उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है।
15 दिसंबर 2025 को खैरना निवासी पुष्कर सिंह परिहार ने भवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी UK04AD-9845 12 दिसंबर की रात खैरना बाजार स्थित उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। इस शिकायत पर भवाली थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस टीम विभिन्न सीसीटीवी फुटेज तथा सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए, 16 दिसंबर को भवाली क्षेत्र से दो आरोपियों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों ने बताया कि वह तीनों हल्द्वानी से पिकअप संख्या UK04CB-5313 से बेतालघाट भट्टी में शराब छोड़ने गए थे और वापसी में खैरना से स्कूटी चुरा ली थी। उन्होंने पहले भी खैरना बाजार से एक बाइक चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है।
इस मामले में पुलिस ने धीरज मौर्या (उम्र 22 वर्ष), हाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी। (मूल पता: थाना- बहेड़ी, बरेली, यूपी), अनुज कुमार (उम्र 20 वर्ष), निवासी- टीपी नगर हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है जबकि इनका तीसरा साथी प्रिंस बिष्ट पुत्र बालम सिंह बिष्ट (निवासी देवलचौड़ खाम, टीपी नगर हल्द्वानी) अभी फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
