
Contents
बागेश्वर के गरुड़ में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई स्कूटी, हादसे का दर्दनाक वीडियो हुआ वायरल, एक की मौत एक गंभीर घायल।
बागेश्वर जिले के गरुड़ में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। अब सोशल मीडिया पर इसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।

4 फरवरी की रात 10:38 बजे दो स्कूटी सवार युवक टीट बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार 32 वर्षीय तेजू बूढ़ा, मूल निवासी नेपाल, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहे प्रमोद सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए।
देखिये वीडियो : वीडियो आपको विचलित कर सकता है।
