Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > भांजी से दुष्कर्म में मामा को 20 साल की जेल, दुष्कर्म के बाद भी कोर्ट में मामा को बचाती रही भांजी और माँ।

भांजी से दुष्कर्म में मामा को 20 साल की जेल, दुष्कर्म के बाद भी कोर्ट में मामा को बचाती रही भांजी और माँ।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 6, 2026
3 Min Read
Share

भांजी से दुष्कर्म में मामा को 20 साल की जेल, दुष्कर्म के बाद भी कोर्ट में मामा को बचाती रही भांजी और माँ।

बागेश्वर: विशेष सत्र न्यायालय ने भांजी से दुष्कर्म व गर्भधारण के मामले में आरोपी सगे मामा को दोषी ठहराया और उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट को निर्णायक सबूत मानते हुए यह फैसला दिया। जुर्माना न भरने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा।

प्रकरण की जानकारी के अनुसार, मामला बैजनाथ थाना क्षेत्र का है। 26 फरवरी 2024 को कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा को अचानक पेट में दर्द आने पर सीएचसी बैजनाथ लाया गया था। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि वह लगभग तीन माह की गर्भवती है। सूचना पर पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मामले की जांच व काउंसलिंग की।

प्रारम्भिक जांच में पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2023 में गांव में हुए एक विवाह समारोह के दौरान, जब उसके नाना-नानी घर पर नहीं थे, तब उसके सगे मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने शुरुआत में दबाव बनाकर और गुमराह करने के प्रयास में पुलिस को अन्य युवकों के नाम दिए। बाद में पीड़िता और उसकी मां ने अदालत में बयान बदलने की कोशिश की, पर वे दलीलें अदालत द्वारा खारिज कर दी गईं।

- Advertisement -

न्यायालय के निर्देश पर गर्भ समाप्त कराकर भ्रूण का डीएनए सैंपल लिया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला, देहरादून की रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ कि भ्रूण की जैविक माता पीड़िता ही है और जैविक पिता आरोपी मामा ही हैं। अदालत ने गवाहों और द्रव्यों, विशेषकर डीएनए रिपोर्ट को संदेह से परे मानते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

अदालत ने दो लाख रुपये के जुर्माने में से 1.75 लाख रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया है कि पीड़िता को अलग से पांच लाख रुपये के मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

निर्णय में न्यायालय ने कहा है कि बच्चों के विरुद्ध ऐसे जघन्य लैंगिक अपराध समाज की नैतिकता को धक्का पहुँचाते हैं और इसलिए कठोर दंड के माध्यम से निवारक संदेश देना आवश्यक है। (नाबालिग पीड़िता की गरिमा व निजता का संरक्षण करते हुए समाचार में आरोपी का वास्तविक नाम परिवर्तित किया गया है।)

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article धनगड़ी पुल के उद्घाटन से सामने आई भाजपा की गुटबाजी, अंतिम समय में अनिल बलूनी को दी गई सूचना, बलूनी ने जताई नाराज़गी।
Next Article मजखाली में मनाया गया वन महोत्सव, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह रही मुख्य अतिथि।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोल्फ ग्राउंड के पास गिरा पेड़ फायर कर्मियों ने हटाया, वाहन क्षतिग्रस्त होने से बचे।
  • चिलियानौला में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे तीनों मनोनीत सभासद और मुख्य अतिथि, पालिकाध्यक्ष बोले करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग, तीनों सभासदों ने भी रखा अपना पक्ष।
  • पनघट विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चो और शिक्षकों को किया सम्मानित।
  • आर्मी पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • ताड़ीखेत ब्लॉक में कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा, करन माहरा के नेतृत्व में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाया फ्लाइंग व्हीकल, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में फ़ैल सनसनी, लोग कर रहे तारीफ।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा में आपत्तिजनक बयान देने वाली युवती के विरुध्द पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, शुरू की जांच।

कुमाऊँ न्यूज़

अब शहरी बिजली उपभोक्ता चुकाएंगे नगर पालिकाओं का स्ट्रीट लाइट का बिल, सरचार्ज जोड़ने की तैयारी, विभाग ने दिया प्रस्ताव।

कुमाऊँ न्यूज़

चौखुटिया – जौरासी आ रही थी बस, तेज रफ़्तार वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलटी, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account