Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 8, 2026
2 Min Read
Share

विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा को विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड राज्य “विज्ञान पुरोधा पुरस्कार—विशिष्ट उपलब्धि सम्मान” से सम्मानित किया गया। मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट और यू-कॉस्ट के प्रभारी निदेशक एनसी जोशी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

दिनेश टम्टा ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ विद्यार्थियों, सहकर्मियों और परिवार के सहयोग व विश्वास का भी सम्मान है। विज्ञान को उन्होंने केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न बताते हुए सवाल पूछने, समस्याओं को समझने और उनके समाधान तलाशने की वैज्ञानिक दृष्टि बताया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड में जल संरक्षण, पर्यावरण, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन जैसी चुनौतियों से निपटने में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की अहम भूमिका है। स्थानीय ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर टिकाऊ समाधान विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करना समय की जरूरत है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।
Next Article भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा
  • रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।
  • क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।
  • मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने रानीखेत में सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन के अंतर्गत किया धरना।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

प्रमुख सचिव ने रानीखेत के ‘हाउस ऑफ उमंग’ का किया निरीक्षण, 2500 महिलाओं के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के इस गांव में आबादी तक पहुंची जंगल की आग, दो गाड़ियों की मदद से फायर यूनिट ने पाया आग पर काबू।

रानीखेत न्यूज़

स्थानांतरण से पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद रानीखेत में शुरू करवा गए सखी बाज़ार, महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचने की मिलेगी सुविधा।

रानीखेत न्यूज़

फायर स्टेशन रानीखेत ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बैंकों में चलाया जागरूकता अभियान।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account