
रानीखेत के इस गांव में आबादी तक पहुंची जंगल की आग, दो गाड़ियों की मदद से फायर यूनिट ने पाया आग पर काबू।
पिछले 4 माह से बिना बारिश के सूखी पड़ी पहाड़ की धरती पर लगातार वनाग्नि की घटनाए सामने आ रही हैं। आज 20 जनवरी को प्रातः 11:40 बजे रानीखेत के पाण्डेयकोटा के जंगल में आग की सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई। आग की सूचना पर तुरंत ही फायर यूनिट की टीम घटनास्थल की तरफ रवाना हुई।

गावं में आग तेजी से रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ रही थी। जिस पर फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग को बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। आग की विकरालता को देखते हुए दूसरा फायर वाहन भी मौके पर बुलाया गया। तत्पश्चात दोनों फायर वाहनों से लगातार पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेरते हुए पूर्ण रूप से नियंत्रित एवं बुझा दिया गया। फायर सर्विस की त्वरित एवं सूझबूझ भरी कार्रवाई से आसपास के रिहायशी घरों तक आग पहुंने से रोका जा सका। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति क्षति नहीं हुई।

फायर सर्विस टीम :
LFM: उमेश गौड़, योगेश कुकशाल, प्रमोद सिंह
FS DVR: राजकुमार, बलवंत सिंह
FM: अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह

