
विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने बेटे पर हुए हमले का खुलसा करते हुए जनता से माफ़ी मांगी, बेटे सौरभ ने स्वयं अपने ऊपर करवाया था हमला।
पिछले कुछ दिनों से किच्छा में चल रहे सौरभ बेहड़ पर हमले के मामले का खुलासा हो गया। आज खुद विधायक ने हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने ही ये हमला अपने ऊपर करवाया था। मामले का खुलासा होने पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है।

एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर अपने ऊपर हमला करवाया। उन्होंने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे शर्मिन्दा किया है। उन्होंने पुलिस का, मुख्यमंत्री का अपने पार्टी के नेताओं व उन हजारों लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए माफी मांगी कि जो उनकी एक आवाज पर एकत्र हो गये। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लिये हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि अपना सिक्का ही खोटा निकला है, सौरभ को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।
देखिये वीडियो :
