
विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठक में कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचने का आह्वान।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रानीखेत के जैनोली में एक बैठक का आयोजन किया और भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोला। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी।

भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के साथ-साथ महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना होगा। ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम, दीपक कांडपाल ने करन माहरा के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन करी।

बैठक में शेर सिंह फर्त्याल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, तारा सिंह फर्त्याल, नर सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह, प्रेम टनवाल, पीताम्बर सिंह मेहरा, ललित मेहरा, मदन सिंह मेहरा, किशन राम, विक्की मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, महेंद्र टनवाल, दान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह देव, विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, नेहा माहरा, प्रदीप रावत, हेमा मेहरा, प्रदीप मेहरा, इंद्रा रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

