
आधी तूफ़ान से रानीखेत के कारचूली में व्यापक नुकसान, ग्राम प्रधान शांति देवी ने प्रशासन से की अपील।
बीते दिन आये आंधी तूफ़ान से रानीखेत के निकटवर्ती ग्राम सभा कारचूली में सरकारी संपत्ति को काफी नुक्सान पंहुचा है। ग्राम प्रधान शांति देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने खड़े विशाल पेड़ के गिरने से चार दीवारी क्षति ग्रस्त हो गई है। वही बीएसएनएल के वाई फाई के टावरों, सोलर लाइट के खम्बे भी उखड गए हैं। शांति देवी का कहना है कि इस नुकसान से ग्राम पंचायत की आधारभूत व्यवस्था पर असर पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई दीवारों, खम्बो आदि को अति शीघ्र सही करवाने की मांग की है।

