
अल्मोड़ा में कर्बला क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर विवाद, प्रदर्शनकारियों को क्वारब से रानीखेत लाई पुलिस, रानीखेत में विश्व हिन्दू परिषद् ने किया जोरदार प्रदर्शन।
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने क्वारब पुल में हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर यहाँ रानीखेत कोतवाली ले आये। जिसके बाद उनके समर्थन में विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी की। राष्ट्रीय सेवा संघ का आरोप है कि अल्मोड़ा के कर्बला क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जे हो रहे हैं। उनका कहना है कि यहाँ पर अवैध निर्माण तोड़कर यहाँ ISBT का निर्माण किया जाना चाहिए। इसी स्थान पर प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनकारी अल्मोड़ा जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्वारब पुल में हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शनकरियों के रानीखेत पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद रानीखेत के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, विपिन कुमार भार्गव, देव गोयल के साथ कई कार्यकर्ता कोतवाली परिसर पहुंच गए उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पन्त द्वारा कार्यकताओं के इस तरह के प्रशासनिक दमन की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह हिन्दू संगठनों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार उसी तुष्टिकरण की दिशा मैं आगे बढ़ रही है जिसका हमेशा विरोध करती थी। उनका कहना है कि एक तरफ मुख्यमंत्री अवैध मस्जिद ओर मजारों की ध्वस्तीकरण की बात करते हैं वही उनका प्रशासन अवैध निर्माण की बात करने पर संगठन को ही कानून के कटघरे मैं खड़ा करने की कोशिश करता है और हिंदू संगठन के लोगों पर ही कार्यवाही करता है।

प्रशासन का पक्ष :
उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में संबंधित निर्माण अवैध पाए जाने पर निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के पश्चात निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
VIDEOS:
