
रानीखेत में डॉक्टर के बंद पड़े घर में लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
रानीखेत में डॉ. ममता यादव, वरिष्ठ पशु चिकित्सक रानीखेत के बंद पड़े आवास में 14.03.2026 को अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना आसपास निवास कर रहे लोगों द्वारा 08:34 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस रानीखेत की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों द्वारा MFE की सहायता से दो होज फैलाकर पंपिंग करते हुए, आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग लगने से घर में रखे कुछ घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

