
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर रानीखेत में कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च, नारेबाजी कर दोषियों को सजा देने की मांग।
अंकिता भंडारी को न्याय को न्याय दिलाये जाने की मांग इस समय पूरे प्रदेश में उठ रही है। इसी मांग को लेकर रानीखेत में कांग्रेस द्वारा एक कैंडल माच का आयोजन किया गया और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गयी।

अंकिता भंडारी मामले में कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर हो गयी है। कांग्रेस द्वारा रानीखेत के गांधी चौक से विजय चौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए अंकिता भंडारी ही नहीं प्रदेश की सभी बेटियों के लिए सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग की गयी। कैंडल मार्च में मोमबत्ती लिए कांग्रेस जनों ने नारे बाजी की और कहा कि भाजपा विधायक की पत्नी द्वारा स्वयं VIP दुष्यंत कुमार गौतम उर्फ़ “गट्टू” का नाम सामने लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि सच को जानबूझकर दबाया गया और दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया।

रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने दो टूक कहा कि जब तक सभी दोषियों को सख़्त सज़ा नहीं मिलती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, जिलाध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, सभासद वीना नेगी, सभासद सुन्दर कुवार्बी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, मनीषा नेगी, स्वेता डोगरा, संगीता डोगरा, प्रियंका, यशिका सनवाल, प्रेमा रावत, अंजू बोरा, नीतू मेहरा, गीता माहरा, वंदना जयाल, भावना पांडेय, उतकर्षा माहरा, हिमानी माहरा, माया जीना, चम्पा मेहरा, पूजा जोशी, शिवांगी, प्रीति, अमित रावत, दीपक पंत, विजय तिवारी, जीतन जयाल, विश्व विजय माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, शुशांत, रुद्र माहरा, सौरभ, किशोर, अंकित मेहरा, प्रदीप रावत, अनुज कुमार, धीरज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

