
रानीखेत से लापता युवक दिल्ली में मिला, पन्याली के पास सड़क किनारे पड़ी मिली थी स्कूटी।
कुछ दिन पहले रानीखेत के पन्याली में एक सफ़ेद स्कूटी सड़क से नीचे पड़ी हुई मिली थी। जिसके बाद एक युवक की खोज के लिए सोशल मीडिया में भी गुहार लगाई गई थी। पुलिस द्वारा भी आस पास के जंगल छान मारे गये थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि सड़क से नीचे स्कूटी युवक कहाँ गायब हो गया, कई प्रकार की अनिष्ट की आशंकाओं से लोग डरे हुए थे। अब उस युवक को पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 09.12.2025 को कोतवाली रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा दिनांक 08.12.2025 को अपने 33 वर्षीय पति मनोज कुमार के घर से नैनीताल के लिये निकलने व पन्याली के पास स्कूटी को छोड़कर गुम हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। मामले के खुलासे के लिए 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
बताया जा रहा है कि युवक ने दो शादियां की थी, दोनों ही पत्नियों से उसकी एक एक संतान है। जब वह दोनों पत्नियों का खर्चा उठाने में असमर्थ हो गया तो उसने ये साजिस रची। वह घर से ये ये कह कर निकला की वह नैनीताल जा रहा है लेकिन रानीखेत के पास पन्याली में ही वह अपनी स्कूटी सड़क से निचे फ़ेंक कर दिल्ली चला गया। उसने इस प्रकार का भ्रम पैदा करने का प्रयास किया कि उसे तेंदुवे ने अपना शिकार बना लिया है। लेकिन पुलिस को अपनी जांच में किसी भी जंगली जानवर के हमले के कोई निशान नहीं मिले।
पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु वन विभाग, फायर सर्विस टीम, फील्ड यूनिट, डॉग स्कॉट व थाने की पीएसी के साथ स्थानीय जगंलो में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान रानीखेत से नैनीताल के बीच पड़ने वाले लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम द्वारा लगातार गुमशुदा व्यक्ति की निगरानी की जा रही थी।

दिनांक 26.12.2025 को गुमशुदा व्यक्ति मनोज कुमार की लोकेशन बृजवासन,दिल्ली में होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को बृजवासन, दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। बरामद गुमशुदा को बाद आवश्यक कार्यवाही उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।
बरामदगी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा, कमाल हसन, कोतवाली रानीखेत, बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत, कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत, अवधेश कुमार , एसओजी अल्मोड़ा, फिरोज खान, साइबर सेल अल्मोड़ा, एसहान अली, कोतवाली रानीखेत, फिरोज खान, कोतवाली रानीखेत, मनोज कोहली, कोतवाली रानीखेत शामिल थे।
