
रानीखेत महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगी आमने सामने की टक्कर, अन्य चार पदों पर निर्विरोध चुना जान तय। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई।
रानीखेत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। आज बुधवार 24 सितम्बर को प्रातः 10:30 से अपराह्न 1:00 बजे तक नाम वापसी का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है जिसके बाद महाविद्यालय प्रशासन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। उपाध्यक्ष (छात्र), संयुक्त सचिव , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सांस्कृतिक सचिव पर एक एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना निश्चित हो गया है। गुरुवार 25 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आम सभा का आयोजन किया जायेगा।

प्रत्याशियों की अंतिम सूची :-
अध्यक्ष – गीतिका बिष्ट, हर्षित रौतेला
उपाध्यक्ष (छात्र) – पारस खत्री
उपाध्यक्ष (छात्रा) – गीतांजली जोशी, संध्या रावत
सचिव – गौरव तिवारी, उदिता किरौला
संयुक्त सचिव पद – प्रियांशु चंद्र
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद – हीना आर्या
सांस्कृतिक सचिव पद – कमल कुमार।
