Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > थाना रानीखेत सहित अल्मोड़ा के सही जिलों में हुआ थाना दिवस का आयोजन। रानीखेत में ट्रैफिक, नशे के प्रभाव और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।

थाना रानीखेत सहित अल्मोड़ा के सही जिलों में हुआ थाना दिवस का आयोजन। रानीखेत में ट्रैफिक, नशे के प्रभाव और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 16, 2025 2 Min Read
Share

Contents
थाना रानीखेत सहित अल्मोड़ा के सही जिलों में हुआ थाना दिवस का आयोजन। रानीखेत में ट्रैफिक, नशे के प्रभाव और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।थाना रानीखेत

थाना रानीखेत सहित अल्मोड़ा के सही जिलों में हुआ थाना दिवस का आयोजन। रानीखेत में ट्रैफिक, नशे के प्रभाव और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।

आज दिनांक 16.11.2025 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में “थाना दिवस” का आयोजन किया गया। कोतवाली रानीखेत में सीओ रानीखेत में विमल प्रसाद द्वारा थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना रानीखेत

थाना रानीखेत में नगर के अनेक लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया और रानीखेत नगर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की। वही चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने चिलियानौला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। वही रानीखेत कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव पर अंकुश लगाने की मांग की। सीओ रानीखेत विमल प्रसाद और कोतवाल अशोक धनखड़ ने समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की बात कही।

- Advertisement -

जनपद के अन्य थानों में भी थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व महिला समूहों के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों द्वारा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए त्वरित समाधान, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे में समझाया और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी बताने के लिये प्रेरित किया गया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी।

- Advertisement -

साथ ही महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, आपदा प्रबंधन तथा उत्तराखंड पुलिस एप/आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्प लाईन नंबर-1090,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 बारे में जागरूक किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।
Next Article अल्मोड़ा से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाए पांच दिन बाद नैनीताल से हुई बरामद, आरोपी किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कैंट बोर्ड हुआ सख्त, बकायेदारों पर कार्यवाई की तैयारी।

रानीखेत न्यूज़

खरबंदा परिवार ने विद्यालय को दिया आधुनिक कंप्यूटर और 25000 का आर्थिक सहयोग।

रानीखेत न्यूज़

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिव मंदिर धर्मशाला समिति को भेंट कीं 80 रज़ाइयाँ।

रानीखेत न्यूज़

ताड़ीखेत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और खाने का सामान चोरी।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?