
अल्मोड़ा से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाए पांच दिन बाद नैनीताल से हुई बरामद, आरोपी किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया।
अल्मोड़ा से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को अल्मोड़ा पुलिस ने नैनीताल से सकुशल बरामद कर लिया है। दिनांक 11.11.2025 को दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से चली गई थी, जिनकी माताजी द्वारा दिनांक 13.11.2025 को पुलिस को तहरीर दी गई थी,जिसके आधार तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 140 (3) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए व सर्विलांस टीम की सहायता से दिनांक दिनांक 14.11.2025 को गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया व एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।गुमशुदाओं के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा5/6 पोक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
