Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 15, 2025 4 Min Read
Share

Contents
भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहराविधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

भिकियासैण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा तो विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

चौखुटिया के बाद अब रानीखेत विधानसभा के भिकियासैण में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं आंदोलन शुरू हो गया है। सीएचसी भिकियासैंण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की मांग के लिए रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन चल रहा है इसके अलावा मशाल जुलुस निकाल कर भी प्रदर्शनकारी अपने आक्रोश का इजहार कर चुके हैं। आंदोलनकारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा

शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। माहरा ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियुक्ति, रेडियोलॉजिस्ट और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया था लेकिन वह पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं साफ कहता हूँ कि पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं की ये उपेक्षा अब बर्दाश्त से बाहर है। सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह समय रहते जनता की इन माँगों पर ठोस कार्रवाई करे, वरना ये आंदोलन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बाद सबसे बड़ा जनांदोलन बन सकता है। मैं इस संघर्ष में जनता के साथ खड़ा हूँ..हर कदम पर, हर आवाज़ के साथ। पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। ये हक है… और हक लेकर रहेंगे।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पत्र जारी कर रखी अपनी बात।

वही दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने एक सरकारी पत्र जारी करते हुए कहा कि भिकियासैंण का अस्पताल कभी एक -एक दो -दो चिकित्सकों के भरोसे चलता था ,आज वहां नौ चिकित्सक सेवा दे रहे हैं!लेकिन दुष्प्रचार ऐसे किया जा रहा है जैसे वहां कोई चिकित्सक ही न हो। अल्ट्रा साउंड, एक्सरे, जांच, ऑपरेशन आदि के लिए मेडिकल काउंसिल और सरकार के कुछ निर्धरित नियम होते हैं जिनमे उस क्षेत्र में आबादी, अस्पताल में मरीजों की संख्या किस बीमारी के कितने मरीजों की संख्या आदि उनके अनुसार ही अन्य सुविधाएँ उपकरण आदि किसी अस्पताल में मुहैया हो पाती हैं।

उन्होंने कहा कि जहाँ तक बदनाम किया जा रहा है कि रेफर सेंटर बना दिया तो वो डॉक्टर और पेशेंट की बीमारी की गंभीरता का तकनीकी मामला है उसे न कोई मंत्री या सीएमओ चैलेंज कर सकता है न विधायक चैलेन्ज कर सकता है | रेफर तो देश की राजधानी दिल्ली में हजारों बड़े बड़े अस्पताल और एक एक अस्पताल में सैकड़ों सैकड़ों डॉक्टर होने के बाद भी मरीज को इस अस्पताल से उस अस्पताल में रेफर करना पड़ता है |

विधायक नैनवाल ने कहा कि अस्पताल में नौ डॉक्टर तैनात हैं, भिकियासैन अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य सुविधाओं की पूर्ति के लिए भी मैं लगातार प्रयास कर रहा हूँ। कांग्रेस के जो लोग आंदोलन में लोगों को गुमराह कर रहे हैं उनकी जानकारी के लिए मैं विगत वर्षों में भिकियासैन अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की सूची भी उपलब्ध कर रहा हूँ।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकारी सस्ता राशन लेना है तो 30 नवम्बर तक राशन कार्डों का ई.-के.वाई.सी. अनिवार्य , वरना निष्क्रिय हो जायेगा राशन कार्ड।
Next Article थाना रानीखेत सहित अल्मोड़ा के सही जिलों में हुआ थाना दिवस का आयोजन। रानीखेत में ट्रैफिक, नशे के प्रभाव और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?