
भाजपा रानीखेत के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का फूल मालाओं से विधायक नैनवाल ने किया स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने विभिन्न मोर्चे के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा 2 दिन पूर्व की गई थी, जिसके बाद भाजपा रानीखेत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर अपने नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया।

दिनांक 13.12.2025 को रानीखेत शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुई एक बैठक मे में रानीखेत के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने नव नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का स्वागत किया जिसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र जोशी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवन गिरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद भार्गव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुल्तान खान का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे रानीखेत क्षेत्र की समस्याओ पर भी चर्चा हुई। छावनी के एकल सभासद मोहन नेगी ने रानीखेत की कई समस्याओं को बैठक में रखा जिसमे खेल मैदान, फायर स्टेशन की बिल्डिंग का ना बनाना, जिले का ना बनना, रानीखेत का व्यापार खत्म होना जैसी समस्याए थी। वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश भगत ने भी रानीखेत की कई समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया

कर्यक्रम मे नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, नगर महामंत्री उमेश पंत, महामंत्री दर्शन मेहरा, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट, शोभा पंत, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, भावना पालीवाल, रंजना खरे, लता पांडे, उमा रावत, छाया पंत, चंपा देवी,संदीप गोयल, चंद्रशेखर, भुवन पपने, खजान जोशी, खजान पांडे, नीरज तिवारी, रोहित रावत, महेश आर्य, सुनील, सूरज रावत, गोविंद जीना, सूरज बिष्ट, प्रमोद अधिकारी, पुष्कर बेलवाल, महेंद्र रावत, राजेंद्र बिष्ट, आशीष पांडे, रमेश पंत, कमलेश पंत, प्रकाश खाती, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

