
रानीखेत में 25 सितम्बर को विश्व हिन्दू परिषद् शोभायात्रा निकाल कर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी।
विश्व हिन्दू परिषद् कल 25 सितम्बर को रानीखेत में दुर्गाष्टमी के अवसर पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। विहिप के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने बताया कि सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं तथा मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह में सम्मानित मातृशक्ति का सम्मान विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किया जाऐगा।

हर्षवर्धन पंत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित मां दुर्गा की पूजा से होगी तत्पश्चात मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बहनों द्वारा मां दुर्गा के स्वरूप, बहनों द्वारा छोलिया नृत्य की आकषर्क प्रस्तुति की जाएगी और बहनों द्वारा आत्मरक्षा नियुद्ध कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शोभायात्रा की समाप्ति रोड़वेज स्टेशन स्थित पार्वती इन होटल सभागार में समस्त सम्मानित अतिथीयों को सम्मानित किया जाएगा।
