
ऋषिकेश में हुई योग प्रतियोगिता में रानीखेत की कविता बिष्ट ने 2 गोल्ड और 1 ब्रोंज तथा शिक्षक विनीता खाती ने ब्रोंज मैडल हासिल किया।
तीन दिवसीय षष्टम राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता ऋषिकेश के राजकीय इंटर कॉलेज खादरी और नालंदा शिक्षण संस्थान खादरी में संपन्न हुई ।प्रतियोगिता में रानीखेत की कविता बिष्ट और विनीता खाती ने बेहतरीन करते हुए पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

20 , 21 , 22 सितम्बर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले की टीम से रानीखेत के खनिया निवासी कविता बिष्ट ने 3 प्रतियोगिताओ ने भाग लिया था , जिसमे उन्होंने 2 प्रतियोगिताओ ट्रेडिशनल योग और ट्विस्टिंग योग में गोल्ड मैडल तथा फॉरवर्ड बैंड प्रतियोगिता में ब्रोंज मैडल हासिल किया। वही रानीखेत निवासी शिक्षक विनीता खाती ने ट्रेडिशनल योग प्रतियोगिता ब्रोंज मैडल हासिल किया।
*

