
रानीखेत की प्रीति गोस्वामी ने 2nd पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल
रानीखेत निवासी प्रीति गोस्वामी ने गुवाहाटी, असम में आयोजित 2nd पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स श्रेणी में सिल्वर मेडल तथा ट्रिप्स श्रेणी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह चैंपियनशिप 24 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल जी.जी. गोस्वामी की पुत्री प्रीति गोस्वामी वर्तमान में नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री दक्ष दिव्यांग अवार्ड, तुली रौतेली (तिलु रौतेली) पुरस्कार 2024 तथा FICCI FLO अवार्ड (सामाजिक कार्यों के लिए) पुरुस्कार प्राप्त किये हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर पैरा लॉन बाउल फेडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट मोहम्मद रजा तथा स्टेट सेक्रेटरी फिरोज खान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रीति की इस नई उपलब्धि से उनके परिवार, ग्राम पाखुड़ावासियों ने ख़ुशी व्यक्त की है।
