Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में कांग्रेस ने बीएलए बैठक का किया आयोजन, सर प्रक्रिया के साथ चुनाव की तैयारियों को दी धार।

रानीखेत में कांग्रेस ने बीएलए बैठक का किया आयोजन, सर प्रक्रिया के साथ चुनाव की तैयारियों को दी धार।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी March 30, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत में कांग्रेस ने बीएलए बैठक का किया आयोजन, सर प्रक्रिया के साथ चुनाव की तैयारियों को दी धार।

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनज़र रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ताड़ीखेत विकासखंड एवं रानीखेत छावनी क्षेत्र में बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएल-2 के 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभिकर्ताओं को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व CWC सदस्य करन माहरा ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जोश भरते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

- Advertisement -

साथ ही निर्देश दिए गए कि अप्रैल 2026 में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बीएलए और बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन किया जा सके। बैठक के दौरान कांग्रेस कमेटी एवं करन माहरा की विकासपरक सोच से प्रेरित होकर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इनमें जसवंत सिंह फर्त्याल (जैनोली), बालम सिंह मेहरा (जलिखान), अशोक पाण्डेय (रानीखेत), ललित कड़ाकोटी (भतरोजखान), दयालु राम (जैनोली) एवं दीपक काण्डपाल (खग्यार) शामिल रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत प्रेम सिंह अधिकारी के ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत बनने पर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, PCC मेंबर कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला जिलाध्यक्ष नेहा माहरा, साईं सावित्री व स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधक रमा माहरा, अम्बेडकर समिति अध्यक्ष गुसाईं राम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चिलियानौला अध्य्क्ष कमलेश बोरा, त्रिभुवन शर्मा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, अगस्त लाल साह, जीतन जयाल, वसीम कुरेशी, विनीत चौरसिया, जयंत रौतेला, प्रदीप माहरा, पंकज थापा, अमन शेख़, प्रियंका, हेमा, कुसुम जोशी, गीता माहरा, दीपक पंत, विजय तिवारी, पूरन माहरा, ललित बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट , वीरेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र पवार, हेमंत रौतेला, दीप उपाध्याय, धनी राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अल्मोड़ा में 25,500 रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्टर हुआ गिरफ्तार, वन क्षेत्राधिकारी का नाम भी मामले में आया।
Next Article रानीखेत की प्रीति गोस्वामी ने पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

फायर सर्विस रानीखेत ने रोड के पास जंगल में लगी आग को बुझाया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में गैस सिलेंडर रोस्टर हुआ फेल, तिथि के हिसाब से क्षेत्रों में नहीं बंट रहे सिलेंडर, जनता में बढ़ रहा आक्रोश।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत की प्रीति गोस्वामी ने पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में मेडिकल स्टोर्स पर छापा: दो के लाइसेंस निलंबन की सिफारिश, तीन को नोटिस।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?