Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर रानीखेत कर रहा है पूर्व सैनिक रैली का आयोजन, पेंशन, दस्तावेज, बैंक, मेडिकल कैंप, सैनिक बोर्ड जैसी समस्याओ का होगा समाधान।

कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर रानीखेत कर रहा है पूर्व सैनिक रैली का आयोजन, पेंशन, दस्तावेज, बैंक, मेडिकल कैंप, सैनिक बोर्ड जैसी समस्याओ का होगा समाधान।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी September 25, 2025 2 Min Read
Share

 

कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर रानीखेत कर रहा है पूर्व सैनिक रैली का आयोजन, पेंशन, दस्तावेज, बैंक, मेडिकल कैंप, सैनिक बोर्ड जैसी समस्याओ का होगा समाधान।

कुमाऊँ रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत द्वारा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन 28 सितम्बर 2025 को मेजर सोमनाथ शर्मा मैदान में किया जा रहा है। यह रैली उच्च मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा आश्रितों के कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा आवश्यकताओं को पूरा करना है।

- Advertisement -

रैली के दौरान निन्मलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी :-

(क) पेंशन, दस्तावेज एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श व सहयोग।

(ख) बैंकों, जिला सैनिक बोर्ड एवं अन्य स्टाल ।

(ग) मेडिकल कैंप – स्वास्थ्य परिक्षण एवं परामर्श हेतु सैन्य चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

(घ) वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों के लिए भेंट वितरण समारोह का आयोजन ।

- Advertisement -

इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित होंगे तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से संवाद करेंगे। यह रैली भारतीय सेना का अपने पूर्व सैनिकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारजनों से विनम्र निवेदन है कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्त प्रकार की समस्याओं का निवारण कराएँ और इसे सफल बनाने में कुमाऊँ रेजिमेंट केंद्र का सहयोग करें ताकि आगे आने वाले समय में इस प्रकार की पूर्व सैनिक रैलियों का समय समय पर आयोजन किया जा सके। रैली सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप कुमाऊँ रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत में संपर्क कर सकते हैं या निम्नलिखित मोबाइल नं अथवा E-Mail के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मोबाइल नं –
(क) सुबेदार सुंदर सिंह – 8077450921
(ख) नायब सुबेदार देवेन्द्र सिंह – 9557187949
(ग) हवलदार देवेन्द्र सिंह – 8960079466

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होगी आमने सामने की टक्कर, अन्य चार पदों पर निर्विरोध चुना जान तय। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हुई।
Next Article अलग अलग विकास खंडो से रानीखेत पहुंच कर बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक संघ के सदस्यों ने रक्तदान कर मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?