Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत की किरन भगत ने ऐपण के सहारे खुद को दी नई पहचान, देश के विभिन्न महानगरों तक ऐपण कला को पहुंचा कर परिवार को दे रही आर्थिक सम्बल।

रानीखेत की किरन भगत ने ऐपण के सहारे खुद को दी नई पहचान, देश के विभिन्न महानगरों तक ऐपण कला को पहुंचा कर परिवार को दे रही आर्थिक सम्बल।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी January 13, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत की किरन भगत ने ऐपण के सहारे खुद को दी नई पहचान, देश के विभिन्न महानगरों तक ऐपण कला को पहुंचा कर परिवार को दे रही आर्थिक सम्बल।

रानीखेत की किरन भगत ने ऐपण के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल की है। साधारण परिवार की किरन रानीखेत में एक दुकान में काम करती है और समय निकाल कर अपनी रूचि को तराशते हुए ऐपण पर काम कर ऐपण को रोजगार का माध्यम बनाकर अपने परिवार को आर्थिक सम्बल प्रदान कर रही हैं।

उनके पिता सतीश चंद्र भगत का लम्बे समय से स्वास्थ्य खराब है जिस कारण उनकी मां भगवती देवी, दूध बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती हैं।‌ उनकी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत से हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत से प्राप्त की। विषम परिस्तिथियों में अपने परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए उन्होंने एक कपडे की दुकान में काम करना शुरू किया, लेकिन उनके मन में आगे बढ़ने की चाह बनी रही। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने ऐपण का सहारा लिया।

- Advertisement -

ऐपण में पारंगत ना होने के कारण उनके लिए इस पार काम करना मुश्किल हो रहा था, जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब का सहारा लिया और घर की देहरी, कपड़े और अन्य सतहों पर ऐपण बनाने का अभ्यास कर इस कला में निपुण होती चली गई। जिसके बाद पिछले दो वर्षो में उन्होंने व्यावसायिक रूप से इस पार काम करना शुरू किया। लेकिन पिछले 5 महीने से उन्होंने अपने वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने शुरू किये जिससे उनके काम को प्रसिद्धि मिलनी शुरू हुई।

अब किरन को केवल आस पास के क्षेत्रों से ही नहीं बलिक देश के कई महानगरों से भी आर्डर मिल रहे है, इसके साथ ही वो अमेरिका तक अपना आर्डर भेज चुकी है। जिससे इस काम के लिए उनका जोश लगातार बढ़ रहा है। किरन भगत पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के ऐपण उत्पाद तैयार कर रही हैं। उनके काम में ऐपण तोरण (दरवाज़े और बाइक के लिए), दीवार सजावट, वुडन फ्रेम ऐपण, कैनवास पेंटिंग, पारंपरिक फर्श ऐपण (चौक), पूजा चौकी, लक्ष्मी पगचिन्ह, शुभ-लाभ, गणेश और देवी-देवताओं के ऐपण शामिल हैं। इसके अलावा वह दीया स्टैंड, पूजा थाली, करवा चौथ ऐपण थाली, गृह प्रवेश और विवाह विशेष ऐपण भी बनाती हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिकियासैंण में नवजात की मौत के बाद हुआ हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। लोगों ने की विशेषज्ञ डॉक्टर्स की मांग की।
Next Article SIT के पास फ़ोन जमा करवाने से पहले उर्मिला सनावर की तबियत हुई ख़राब, फ़ोन जमा करवाने नहीं पहुंची उर्मिला सनावर, फेसबुक पोस्ट से दी जानकारी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?