
रानीखेत के बाजार क्षेत्र में बढ़ते आवारा गौवंश पर मातृशक्ति ने जताई चिंता, गौशाला निर्माण की मांग।
रानीखेत के जरूरी बाजार क्षेत्र की महिलाओं और मातृशक्ति ने बढ़ती पालतू व आवारा गौवंश की समस्या को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जानवर बाजार, सड़कों और आवासीय इलाकों में खुले घूमने से नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा बनता है। सुबह के समय सडकों पर गोबर के लगे रहते है, जिससे कई लोग चोटिल होते हैं, व्यापारियों और राहगीरों को भी आवागमन में असुविधा हो रही है।

महिलाओं ने कहा कि गौमाताएं भी भोजन, पानी और सुरक्षित आश्रय की कमी के कारण भटकती नज़र आती हैं। क्षेत्र में गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्था न होने से समस्या बढ़ती जा रही है और समय रहते नियंत्रण न होने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने समाधान के रूप में क्षेत्र में शीघ्र गौशाला (गोशाला) निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा बल्कि सड़कों और बाजारों में फैली अव्यवस्था भी कम होगी। ज्ञापन में स्थानीय प्रशासन से जनहित और गौ-रक्षण दोनों को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मौके पर हेमा पाण्डे, पुष्पा पाण्डे, ममता पांडेय, शेखर चंद्र और कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

