
उत्तराखंड में चकबंदी की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में लोगों का जमावड़ा, उत्तराखंड में चकबंदी को आंदोलन का रूप देने के प्रयास।
उत्तराखंड में चकबंदी की लंबित मांग को लेकर तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में 18 जनवरी 2026 को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक का आयोजन ‘फुटपाथ खाली चाहिए’ मुहिम के तहत दीप चंद्र पाण्डे ने किया था, जिसमें चकबंदी मंच उत्तराखंड को भी आमंत्रित किया गया।

चकबंदी मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष केवलानंद तिवारी के नेतृत्व में 1985 से यह संगठन उत्तर प्रदेश में चकबंदी लागू करने के लिए संघर्षरत है। बुद्ध पार्क में जुटे लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मंच की ओर से उपस्थितजनों से अपील की गई कि वे अपनी गली-मोहल्लों, गांवों या देश-विदेश जहां भी रहते हों, अपनी जमीन को व्यक्तिगत खातों में दर्ज कराने के लिए तुरंत तहसील में आवेदन भिजवाएं।

ये आवेदन फॉर्म चकबंदी मंच उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट chakbandiuk1985.in पर उपलब्ध हैं। आप इन्हें गूगल पर सर्च कर ऑनलाइन भर सकते हैं और सीधे तहसील कार्यालय भेज सकते हैं। अब तक हजारों फॉर्म तहसीलों को भेजे जा चुके हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सरकार अब लोगों की जमीनों को व्यक्तिगत खातों में दर्ज करने बाध्य हो रही है। बैठक में ‘फुटपाथ खाली चाहिए’ टीम, चकबंदी मंच उत्तराखंड के अलावा मीडिया, पत्रकार बंधु और अन्य सामाजिक समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अगली बैठक 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।

