Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
October 3, 2025
2 Min Read
Share

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत दिवस – स्वच्छोत्सव’ एवं स्वच्छता पखवाड़ा, साथ ही 79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी द्वारा संचालित गति शक्ति सप्ताह और पुनीत सागर अभियान का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स JD/JW और SD/SW क्रेडिट सहित सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में क्लीनलिनेस ड्राइव आयोजित की गई। विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने स्वच्छता रैली, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, रंगोली, चित्रकला, “वेस्ट टू आर्ट” प्रतियोगिता, निबंध, कविता, वाद-विवाद, क्विज़, स्लोगन लेखन व पेंटिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश दिया।

- Advertisement -

22 से 28 सितम्बर तक राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन (PM Gati Shakti) सप्ताह में कैडेट्स ने सेमिनार, इंटरएक्टिव सत्र, पॉडकास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोड शो, मैराथन एवं खेल गतिविधियों के जरिए शहरी विकास विषय पर जागरूकता फैलाई।

02 अक्टूबर को विश्व आवास दिवस पर पुनीत सागर अभियान के तहत कैडेट्स और छात्राओं ने स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया तथा जलस्रोतों की सफाई और प्लास्टिक कचरे के संग्रह व रीसाइक्लिंग की गतिविधियों में भाग लिया।

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर राष्ट्रव्यापी श्रमदान में सभी ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। अंतिम दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ।

- Advertisement -

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को स्वच्छता, शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से जोड़ना है।यह सभी गतिविधियाँ ए.एन.ओ. भूपेंद्र परिहार, देव सिंह बिष्ट एवं गरिमा भंडारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं, जिनके नेतृत्व ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी और सफल बनाया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अगर आप अल्मोड़ा के ऐतिहासिक दशहरा देखने नहीं जा पाए हैं तो हम आपके लिए लाये है अल्मोड़ा में बने रावण परिवार के पुतलों का फोटो निबंध। देखिये तस्वीरें।
Next Article उत्तराखंड में बढ़ रही वन्य जीवो की सख्या, अब मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान, वन्य जीव संघर्ष में जनहानि पर पीड़ित परिवार को मिलेंगे 10 लाख रूपये।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में ऐपण कार्यशाला का हुआ आयोजन, प्रशिक्षार्थियों को सिखाई गई ऐपण कला की बारीकियां।

रानीखेत न्यूज़

हादसे के इंतज़ार में कैंट प्रशासन, केमू स्टेशन में खुला गड्ढा दे रहा किसी बड़े हादसे को निमंत्रण।

रानीखेत न्यूज़

मजखाली में मनाया गया वन महोत्सव, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह रही मुख्य अतिथि।

रानीखेत न्यूज़

नैनीताल में बीएससी की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, आधी रात को उठाया आत्मघाती कदम।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account