Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > Uncategorized > चार धाम में यात्रियों के रिकॉर्ड के साथ साथ टूट रहे कचरे के भी रिकॉर्ड, यात्रा समाप्त होने के बाद हजारों टन कूड़े का निस्तारण बड़ी चुनौती।

चार धाम में यात्रियों के रिकॉर्ड के साथ साथ टूट रहे कचरे के भी रिकॉर्ड, यात्रा समाप्त होने के बाद हजारों टन कूड़े का निस्तारण बड़ी चुनौती।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 18, 2025 2 Min Read
Share

चार धाम में यात्रियों के रिकॉर्ड के साथ साथ टूट रहे कचरे के भी रिकॉर्ड, यात्रा समाप्त होने के बाद हजारों टन कूड़े का निस्तारण बड़ी चुनौती।

उत्तराखंड में हर साल चारधाम यात्रा के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही कूड़े के पहाड़ भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ केदारनाथ धाम में ही इस बार 2324 टन कूड़ा जमा हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 324 टन ज्यादा है। लाखों श्रद्धालु जहां आस्था और पुण्य कमाने आते हैं, वहीं पीछे हजारों टन कचरा छोड़कर लौट जाते हैं।

बदरीनाथ धाम में यात्रा फिलहाल जारी है, और यहां भी पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। पिछले वर्ष जहां 190 टन कूड़ा एकत्र किया गया था, वहीं इस साल अब तक 220.10 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। अनुमान है कि यात्रा खत्म होने तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा। गंगोत्री में इस बार 705 क्विंटल और यमुनोत्री धाम में 443 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरणीय चिंता भी बढ़ रही है।

- Advertisement -

तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या के साथ कचरे की मात्रा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। केदारनाथ धाम में इस बार 17.68 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते कूड़े की मात्रा में 324 टन की वृद्धि हुई। चारों धामों में सबसे अधिक कचरा केदारनाथ में ही जमा हुआ है। सोनप्रयाग से केदारनाथ घोड़ा पड़ाव तक कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल के पास है।

संस्था के प्रबंधक धनंजय पाठक के अनुसार, केवल केदारनाथ के पैदल मार्ग से ही इस सीजन में लगभग 2300 टन कूड़ा एकत्र किया गया, जिसके निस्तारण पर करीब 74 लाख रुपये खर्च हुए।प्रशासन की सख्ती के बावजूद यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक और थर्मोकोल जैसे अपघटनीय कचरे का उपयोग कम नहीं हो पा रहा है। इससे पहाड़ी पारिस्थितिकी पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष अब तक कुल 47.90 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 46.37 लाख थी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत पुलिस ने आर्मी एरिया में हुई चोरी का किया था खुलासा, अब कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत में हुआ रानीखेत पुलिस के जवानों का सम्मान
Next Article फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा, हल्द्वानी में कुत्ता ही बछड़े का सिर लेकर आया था, पास की झाड़ियों से मांस के अन्य हिस्से भी हुए बरामद।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

हल्द्वानी के इस अस्पताल में 9 बेड वाले इस आईसीयू को फिर से शुरू किया गया, मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों से मुक्ति दिलाने में होगा सहायक।

Uncategorized कुमाऊँ न्यूज़

रानीखेत से लापता महिला बसंती देवी को ढूंढने में करें मदद, कोई सूचना मिले तो इस नंबर पर संपर्क करें – 9557143558

Uncategorized

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा तीन माह में 5 प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का लक्ष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल प्रतिभाओं पर रहेगा फोकस।

Uncategorized

“ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” – पदयात्रा के देहरादून पहुंचते पुलिस ने बलपूर्वक रोकी यात्रा, पदयात्रियों को बस भरकर ले गए , वीडियो आया सामने।

Uncategorized
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?