
पूर्व विधायक करन महरा के बयान पर भड़के विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता – कहा — श्रीराम मंदिर मामले का राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं करन माहरा।
रानीखेत, 4 जुलाई 2026 — विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक करन माहरा पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को विहिप की आपातकालीन बैठक में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने आरोप लगाया कि माहरा ने हालिया श्रीराम मंदिर, अयोध्या में दान चोरी के मामले को बहाना बनाकर विहिप और बजरंग दल को निशाना बनाया है और संगठन को राजनीतिक रूप से टारगेट कर रहे हैं।

हर्षवर्धन पंत ने कहा कि विहिप और बजरंग दल धर्मरक्षक व सांस्कृतिक संगठन हैं और उन्हें अपनी राजनीति के लिए निशाना बनाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, “पूर्व विधायक करन माहरा न केवल आरोप लगा रहे हैं, बल्कि रामलला के सम्मान को लेकर रैली निकालकर अपनी राजनीतिक चमक बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।” पंत ने यह भी कहा कि माहरा स्थानीय मंदिरों और वाल्मीकि धर्मशाला की बदहाल स्थिति पर कभी आवाज नहीं उठाते और कालू सिद्ध मंदिर को मजार में बदलने के प्रयास पर भी वे चुप रहे। “वही आज वहां प्रसाद बांटते नजर आते हैं,” ।
विहिप अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि छावनी परिषद स्कूल की जमीन को समुदाय विशेष को धार्मिक कक्ष निर्माण हेतु देने में माहरा ने सहयोग किया। धर्मांतरण के मामलों में भी पूर्व विधायक की नीयत पर सवाल उठाते हुए पंत ने कहा कि, “हमारा संगठन धर्मरक्षक हैं। जहाँ भी हिंदू हितों पर आंच आती है, विहिप और बजरंग दल मौके पर पुलिस को सूचित कर मौजूदगी में कार्रवाई करते हैं। जो भी धर्मरक्षण की ईमानदारी से बात करेगा, हम उसके साथ खड़े होंगे।” बैठक में जिला मंत्री विपिन कुमार भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, नगर उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल तथा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
VIDEO:
