Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > कमलेश बोरा दोबारा बने चिलियानौला नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

कमलेश बोरा दोबारा बने चिलियानौला नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 1, 2026 2 Min Read
Share

कमलेश बोरा दोबारा बने चिलियानौला नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

रानीखेत: रानीखेत-चिलियानौला नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा कमलेश बोरा को पुनः मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्यक्त की है। कमलेश बोरा ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व—उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा CWC सदस्य करन माहरा का हृदय से आभार जताया।

कमलेश बोरा ने कहा कि यह पद केवल एक दर्जा नहीं, बल्कि संगठन और जनता की सेवा का पवित्र दायित्व है। उन्होंने भरोसे पर खरा उतरने का वचन देते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना, प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बनाए रखना और क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

- Advertisement -

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद दिया और कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कमलेश इससे पहले भी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं; उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए नेतृत्व ने पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर रमा माहरा, दीपक किरौला, उमेश भट्ट, कैलाश पांडेय, अरुण रावत, प्रेम अधिकारी, गीता पवार, नेहा माहरा, अंकिता पंत, अतुल जोशी, कल्पना आर्या, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्लॉक कार्यालय ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन, विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया।
Next Article रामपुर तिराहा कांड: आंदोलनकारियों को फर्जी तरीके से फंसाने के आरोप में 32 साल बाद तीन पुलिसकर्मियों को दोषी, जेल व जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

ब्लॉक कार्यालय ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन, विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया।

रानीखेत न्यूज़

सारी हदें हुयी पार : हल्द्वानी से रानीखेत 11 घंटे में पहुंची केमू की बस। द्वाराहाट, चौखुटिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने बस में बितायी रात।

रानीखेत न्यूज़

अल्मोड़ा महोत्सव में ऊंटों की सवारी करवाने पर दर्ज हुआ मुक़दमा, ऊंटों को भेजा गया जयपुर।

रानीखेत न्यूज़

आपत्तिजनक वीडियो मामले में दुर्गा देवी ने रानीखेत पहुंच कर वाल्मीकि समुदाय से मांगी माफ़ी।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?