Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में अवैध होम स्टे और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।

रानीखेत में अवैध होम स्टे और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 26, 2026 4 Min Read
Share
AI IMAGE

Contents
रानीखेत में अवैध होम स्टे और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।पहले पक्ष का आरोप दूसरे पक्ष का आरोप

रानीखेत में अवैध होम स्टे और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।

रानीखेत 26 अप्रैल। रानीखेत क्षेत्र के मजखाली स्थित एक्साल्टर हिमालय व्यू आवासीय परिसर में एक विवाद सामने आया है यहाँ एक पक्ष द्वारा अपने पडोसी पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। वही दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर अवैध रूप से होम स्टे चलाने और बाहर से लोगों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियाँ चलाने का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्षों द्वारा कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई है।

पहले पक्ष का आरोप

पूर्व आर्मी अधिकारी की पत्नी ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप संदेशों और व्यक्तिगत रूप से लगातार अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और झूठे आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उन्हें लगातार व्हाट्सएप ग्रुप संदेशों के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और झूठे आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके पास इन संदेशों के पर्याप्त प्रमाण सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह इस तरह की घटनाओं की शिकायत पुलिस में कर चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -

दूसरे पक्ष का आरोप

वही दूसरे पक्ष का कहना है कि पिछले तीन साल से इन लोगों द्वारा यहाँ अवैध रूप से होम स्टे का संचालन किया जा रहा है। होम स्टे में मकान मालिक को उस स्थान पर रहना आवश्यक है इसके साथ ही वह बुलाये गए गेस्ट को अपने साथ ही रखता है तभी ये होम स्टे कहलाता है। लेकिन इन लोगों द्वारा आर्मी बैकग्राउंड का फायदा उठाते हुए अपना फ्लैट किसी अन्य महिला को दे दिया गया है और यहाँ बाहर से लोगो को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाए जाते है। जिससे उनके बच्चो की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। साथ ही इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियां संचालित होने से बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दुसरे पक्ष का कहना है की उनके द्वारा पिछले 3 साल से इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों का विरोध किया जा रहा है। इसी कारण उन्हें परेशान करने के लिए महिला द्वारा इस प्रकार के आरोप लगाए गए है।

दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें फर्जी आरडब्ल्यू के माध्यम से आपराधिक धमकियां मिलती है और उनकी बेटियां जो की कक्षा 6 और 8 में पड़ती है उन्हें घर में अकेले होने डराया धमकाया जाता है। बताया कि अनाधिकृत होमस्टे संचालन पर जिला पर्यटक अधिकारी द्वारा भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही पहले पक्ष के विरुद्ध 5 जनवरी और 13 सितम्बर को कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई थी जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि हम तीन वर्षों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और एक भयपूर्ण वातावरण में जी रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत के पनघट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने फिर चमकाया परचम, 8 वर्षों से 100% परिणाम।
Next Article अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान 97,600 रुपये कीमत की 488 ग्राम चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत के पनघट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने फिर चमकाया परचम, 8 वर्षों से 100% परिणाम।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के दो छात्रों ने मेरिट 17वें और 25वें स्थान पर जगह बनाकर बढ़ाया रानीखेत का मान।

रानीखेत न्यूज़

जनसेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने नेपाली व्यक्ति का करवाया अंतिम संस्कार।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में मीडिया सेंटर खोलने की पत्रकारों की मांग, विधायक ने अपनी निधि से धन उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?