Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टेशन बनेगा , विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन।

रानीखेत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टेशन बनेगा , विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 5, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टेशन बनेगा , विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन।

रानीखेत — जर्जर हालत में पहुँचे रोडवेज डिपो के स्थान पर नया आधुनिक बस टर्मिनल बन जाएगा। शनिवार को रानीखेत रोडवेज स्टेशन परिसर में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नए बस डिपो के निर्माण का विधिवत भूमि-पूजन कर परियोजना का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई।

प्रशासन ने बताया कि परियोजना कुल ₹9.03 करोड़ की लागत से विकसित की जाएगी और इसे लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस राशि से बहुमंजिला भवन, नया बस स्टैंड, सुव्यवस्थित पार्किंग तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल, विशाल प्रतीक्षालय, सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे रानीखेत नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि पुराने डिपो की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना के लिए ₹9,03,00,000 की स्वीकृति दी थी और पूरा होने पर यात्रियों व स्टाफ के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। भूमिपूजन के अवसर पर परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक धर्मानंद जोशी, गिरीश चमोली, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश आर्य, लाल सिंह, हरीश बुधानी तथा भाजपा के संदीप गोयल, उमेश पंत, खजान पांडे, साहिल बेलवाल सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव : चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने को संदीप गोयल ने बताया एकतरफा कार्यवाही, अपना पक्ष रखने को प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।
Next Article कांग्रेस की रैली पर आक्रामक हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दीप पांड़े, कहा – जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किये वो आज राजनितिक लाभ लेने की कोशिश में है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र गौरव का IIT खड़गपुर में चयन, विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में गर्मायी सियासत : अब कांग्रेस ने विश्व हिन्दू परिषद् को तथ्यों पर राजनीती करने की दी नसीहत, कहा – करन माहरा ने 90 से अधिक मंदिरों के कराये विकास कार्य। 

रानीखेत न्यूज़

कांग्रेस की रैली पर आक्रामक हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दीप पांड़े, कहा – जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किये वो आज राजनितिक लाभ लेने की कोशिश में है।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव : चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने को संदीप गोयल ने बताया एकतरफा कार्यवाही, अपना पक्ष रखने को प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?