Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > ताड़ीखेत में ब्लॉक में 80 लाख रुपये की सोलर लाइट के कार्यो की होगी जांच, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दिए आदेश, भुगतान पर भी लगी रोक।

ताड़ीखेत में ब्लॉक में 80 लाख रुपये की सोलर लाइट के कार्यो की होगी जांच, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दिए आदेश, भुगतान पर भी लगी रोक।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 16, 2026
3 Min Read
Share
Demo Pic

ताड़ीखेत में ब्लॉक में 80 लाख रुपये की सोलर लाइट के कार्यो की होगी जांच, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दिए आदेश, भुगतान पर भी लगी रोक।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत में वर्ष 2025-26 के दौरान सोलर लाइटों की खरीद-फरोख्त में सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह के निर्देश पर औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। विकासखंड ताड़ीखेत में वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य वित्त और केंद्र वित्त से स्वीकृत 80 लाख रुपये से अधिक की सोलर लाइटों की खरीद की गयी है। आरोपों की शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम जैनोली खुशाल सिंह मेहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई है। इनकी तरफ से जिलाधिकारी अंशुल सिंह को शिकायती पत्र सौंपा था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा में मामले में जांच बैठा दी है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जांच समिति गठित करते हुए मुख्य कोषाधिकारी, अल्मोड़ा को समिति अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) रानीखेत, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन रानीखेत और तहसीलदार रानीखेत सदस्य होंगे। आदेश में कहा गया है कि समिति से सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जांच पूरी होने तक जिलाधिकारी ने संबंधित सोलर लाइट कार्यों के लिए जारी किसी भी प्रकार के कार्यादेश और भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। आदेश का उद्देश्य जांच के दौरान धन के कथित दुरुपयोग को रोका जाना बताया गया है।

- Advertisement -

वहीं, जांच के बाद आरोपों को लेकर सियासी तापमान भी बढ़ा है। ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत बबली मेहरा ने आरोपों को निराधार करार दिया है और कहा है कि किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों के प्रतिनिधि भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं क्षेत्रों में इस साल विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं और कई कार्य पूरे भी हो चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख के अनुसार जैनोली, गंगौड़ा और मकड़ौ में तीन-तीन कार्य, पापड़ा में दो तथा झलौड़ी में सोलर लाइट के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

बबली मेहरा ने कहा कि विकास कार्य गांवों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किए गए हैं, न कि किसी पक्षपात के तहत। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों में उठाए गए बिंदुओं का तथ्यात्मक उत्तर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है और प्रशासनिक जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अब जांच समिति की रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि खरीदी प्रक्रिया एवं धनराशि का उपयोग नियमानुसार किया गया था या नहीं; रिपोर्ट पर कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एलपीजी रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर सर्विस की शीघ्रता से बड़ा हादसा टला
Next Article रानीखेत में दो स्थानों पर बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी निजात। 213 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिलेगी।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।
  • मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
  • रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।
  • नंदा देवी मंदिर परिसर रानीखेत में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान
  • नैनीताल मानसून मैराथन में रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने हासिल किया प्रथम स्थान। देश-विदेश के धावकों ने लिया हिस्सा।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में युवक का फ़ोन हैक कर युवक के खाते से 1,56,000 रूपये उड़ाए।

रानीखेत न्यूज़

कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

रानीखेत न्यूज़

कई बार ठगे जा चुके रानीखेत वासियों ने एक बार फिर रानीखेत जिले की मांग को लेकर हाथो में उठायी मशाल, 2011 में घोषित चार जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग।

रानीखेत न्यूज़

प्रकाश पपनै द्वारा गई ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी “करुणा कलेवर”, 80% राशि देंगे देंगे उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account