Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > लोक निर्माण विभाग कार्यालय रानीखेत से शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर चढ़ा कांग्रेस का पारा। कांग्रेस ने प्रस्तावित कदम को जनविरोधी करार दिया.

लोक निर्माण विभाग कार्यालय रानीखेत से शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर चढ़ा कांग्रेस का पारा। कांग्रेस ने प्रस्तावित कदम को जनविरोधी करार दिया.

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 14, 2026
3 Min Read
Share

लोक निर्माण विभाग कार्यालय रानीखेत से शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर चढ़ा कांग्रेस का पारा। कांग्रेस ने प्रस्तावित कदम को जनविरोधी करार दिया.

रानीखेत। कल रानीखेत न्यूज़ द्वारा लोक निर्माण विभाग के शिफ्ट करने की खबर को प्रमुखता से चलाया गया था। खबर आम जनता के बीच पहुंचते ही जनता में इस निर्णय के प्रति आक्रोश दिखयी देने लगा था। जिसके बाद आज रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर शिफ्टिंग प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खण्ड को स्याल्दे स्थानांतरित करने की प्रस्तावित योजना को जनविरोधी और नगर विरोधी करार देते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि यह फैसला रानीखेत के ऐतिहासिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक महत्व को कमजोर करेगा।

ज्ञापन में कहा गया है कि रानीखेत कभी कुमाऊँ का प्रमुख प्रशासनिक केंद्र रहा है और हाल के वर्षों में लगातार सरकारी कार्यालयों का स्थानान्तरण नगर के अस्तित्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। रानीखेत से निर्माण खण्ड के हटाने से स्थानीय जनता को सरकारी सेवाओं के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी तथा इससे व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

- Advertisement -

कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा विधायक रानीखेत के विकास के दावे करते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर बड़े वादे कर रहे हैं, परन्तु उनके शासनकाल में ही लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड को रानीखेत से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया जा रहा है। कमेटी ने कहा है कि यदि सटे हुए सल्ट क्षेत्र की भौगोलिक आवश्यकताओं के कारण नया निर्माण खण्ड आवश्यक है तो सरकार नया निर्माण खण्ड स्थापित करे, पर रानीखेत का निर्माण खण्ड कमजोर या स्थानांतरित करना अनुचित है।

ज्ञापन में उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है कि वह जनहित और रानीखेत के प्रशासनिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने के निर्देश जारी करे। वरना रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि वह जनभावनाओं के अनुरूप चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी और उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, एस०सी० ज़िला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुसाईं राम, गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, हेमंत बिष्ट, धीरज कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, गुड्डू खान राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे करन माहरा ने कहा ऐसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत करते हैं। 
Next Article रानीखेत से शिफ्ट नहीं होगा लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, विधायक नैनवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय जनता को दिलाया भरोसा।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध तहरीर देकर कांग्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की मांग।
  • शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।
  • मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
  • रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।
  • नंदा देवी मंदिर परिसर रानीखेत में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राजौरी में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रानीखेत में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में एनआईसीयू को लेकर विधायक नैनवाल ने करन माहरा को दी खुली बहस की चुनौती।

रानीखेत न्यूज़

दीपावली से पहले खुशियों पर लगा ग्रहण, शार्ट सर्किट से लगी आग से घर का सामान हुआ राख।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में वरिष्ठ कांग्रेसी शेख सलीम अहमद के निधन से शोक की लहर, अनेक समाजिक व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account