Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > राजौरी में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रानीखेत में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि।

राजौरी में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रानीखेत में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 8, 2026
2 Min Read
Share

राजौरी में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रानीखेत में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि।

भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में तैनात उत्तराखण्ड के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने 6 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत से प्रदेश व देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संदर्भ में आज 8 जून 2026 को अपराह्न 2:00 बजे रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में रानीखेत कांग्रेस के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शहीद को विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

भाषणों में वक्ताओं ने लेफ्टिनेंट गोस्वामी की बहादुरी, साहस और मातृभूमि के प्रति उनके अद्भुत समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। आयोजकों ने कहा कि एक माँ ने अपना बेटा खोया और परिवार ने अपना सहारा, परंतु भारत माता को एक अमर वीर सपूत मिला है। श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय संचालक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, विश्व विजय माहरा, पंकज गुरुरानी, युवा जिला उपाध्यक्ष अरसालन शेख, जीतन जयाल, नंदकिशोर सहित कई पार्टी कार्यकर्ताएँ और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नव नियुक्त पदाधिकारियों विमल भट्ट और चंद्रशेखर आर्य का रानीखेत में हुआ स्वागत।
Next Article जिलाधिकारी पहुंचे ताड़ीखेत : बस टर्मिनल व रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण में आएगी तेजी, रोड निर्माण के लिए ध्वस्त किया जायेगा पुराना भवन।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
  • चुनावी खींचतान से खिन्न व्यापार मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री आरपी पांडे ने दिया इस्तीफा। व्यापारिक राजनीति में मची हलचल।
  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

माउंट एवेरेस्ट पर विजय हासिल कर रानीखेत पहुंची चौकुनी निवासी रेबेका सिंह, हुआ भव्य स्वागत।

रानीखेत न्यूज़

अंकिता भंडारी मामले में भड़का कांग्रेसियों का आक्रोश, रानीखेत में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

रानीखेत न्यूज़

एसएसपी ने रानीखेत में सुनी जनता की समस्याएँ, कोतवाली और चौकी का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रानीखेत न्यूज़

अब रानीखेत के सरकारी अस्पताल में मिलेगा मानसिक रोगों का इलाज, संयुक्त मजिस्ट्रेट के प्रयास रंग लाए।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account