Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में एनआईसीयू को लेकर विधायक नैनवाल ने करन माहरा को दी खुली बहस की चुनौती।

रानीखेत में एनआईसीयू को लेकर विधायक नैनवाल ने करन माहरा को दी खुली बहस की चुनौती।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 17, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत में एनआईसीयू को लेकर विधायक नैनवाल ने करन माहरा को दी खुली बहस की चुनौती।

रानीखेत — उप जिला चिकित्सालय में स्थापित एनआईसीयू मशीन को लेकर भाजपा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक करन माहरा के बीच तीखी बहस जारी है। शनिवार को रानीखेत में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. नैनवाल ने माहरा के आरोपों का जवाब दिया और उन्हें खुली बहस की चुनौती दी।

डॉ. नैनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 में रानीखेत में एनआईसीयू की घोषणा की थी और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से मशीनें अस्पताल पहुंची। उन्होंने माहरा द्वारा मशीनों को “कोविड काल की” बताने को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि यदि मशीनें पूर्व विधायक के कार्यकाल में आ ही गई थीं तो उनका उद्घाटन क्यों नहीं किया गया।

- Advertisement -

विधायक ने यह भी बताया कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में 15 करोड़ की बएड़ी, 32 करोड़ की हीरा नंद तथा 17 करोड़ की भवानी देवी पपिंग योजना स्वीकृत कराई गईं। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं में कार्य आंशिक रूप से पूरा हुआ है और कुछ परियोजनाएँ पूर्ण होने की प्रक्रिया में हैं। साथ ही पूर्व विधायक के कार्यकाल में रानीखेत में ट्यूबवेल का दो-दो बार उद्घाटन करने पर उन्होंने तंज भी कसा।

डॉ. नैनवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने स्थानीय सड़कें जोड़वायीं और दर्जनों पौराणिक मंदिरों के सौन्दर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैं। उनके कार्यकाल में अब तक 200 करोड़ का विकास कार्य हो चुका है। डॉ. नैनवाल ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है और कुछ लोग केवल इन विकास कार्यों पर राजनीति कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष ललित माहरा, उमेश पंत, जगदीश अग्रवाल, खजान पांडेय, रामेश्वर गोयल, अजय चौहान, दर्शन माहरा व संदीप गोयल उपस्थित रहे। माहरा की ओर से दिए गए कथित बयान पर नैनवाल ने पलटवार करते हुए खुली बहस का प्रस्ताव रखा; उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दों पर किसी भी समय चर्चा के लिए तैयार हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article द्वाराहाट और अल्मोड़ा में लगेंगे विशेष आधार कैंप – जिलाधिकारी अंशुल सिंह।
Next Article ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में पूरे देश में देशव्यापी बंद का ऐलान, समय से पहले खरीद लें अपनी ज़रूरी दवाइयां।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

गोविंद सिंह माहरा की 103वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

रानीखेत न्यूज़

पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों और NEET पेपर लीक के विरोध में माहरा के नेतृत्व में फूँका केंद्र सरकार का पुतला।

रानीखेत न्यूज़

करन माहरा ने स्वीकार की विधायक नैनवाल की खुली बहस की चुनौती, किसी भी दिन, किसी भी मंच पर खुली बहस करने को तैयार।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारम्भ।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?