
रानीखेत न्यूज़ के ऑनलाइन सर्वे में चौकाने वाला परिणाम – 47.64% वोट लाकर दीप पांडेय बने भाजपा रानीखेत में विधायक पद की पहली पसंद।

रानीखेत न्यूज़ द्वारा पिछले 7 दिन से चल रहे ऑनलाइन सर्वे का चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। ऑनलाइन सर्वे में कुशल राजनीतिज्ञ और रानीखेत के वर्तमान विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल पिछड़ते नज़र आ रहे हैं। जो कहीं न कहीं एंटी इंकम्बैंसी की ओर इशारा कर रहा है। जबकि SSB से अस्सिस्टेंट कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्ति लेने के बाद कुछ वर्षो पूर्व ही भाजपा ज्वाइन करने वाले व्यवसायी दीप पांडे खासी बढ़त बनाते हुए पहले स्थान पर आकर भाजपा के अंदर विधायक पद की दावेदारी पेश करते दिख रहे हैं।

रानीखेत न्यूज़ द्वारा ये ऑनलाइन सर्वे 22 अप्रैल से शुरू किया गया था, और ये ऑनलाइन सर्वे 7 दिन तक 28 अप्रैल की रात 12 बजे तक चला। जिसमे 911 लोगों द्वारा अपनी पसंद वोट के माध्यम से बताई गयी। इस सर्वे में 434 वोट के साथ 47.64% लोगों द्वारा दीप पांडे को भाजपा में विधायक के रूप में पहली पसंद बताया गया है। जबकि वर्तमान विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल 317 वोट लेकर 34.8% लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर आये हैं। वही पिछले विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी कर चुके श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत 160 वोट लेकर 17.56% लोगो की पसंद के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं।

इस सर्वे का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के बीच चल रही राजनैतिक हलचल का अंदाज़ा लगाना था। निश्चित रूप से वर्तमान विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हैं और टिकट का फैसला भी अंतिम रूप से हाई कमान को ही करना होता है। लेकिन जैसा कि हर पार्टी के भीतर होता है, कई अन्य लोग भी टिकट की दावेदारी करते हैं। वही आम आदमी भी किसी नेता से नाराज़ होता है तो किसी के पक्ष में जाता है। इस सर्वे के माध्यम से इन्हीं सब बातों का पता लगाते हुए एक रुझान जानने की कोशिश की गई है।

सर्वे में गोपनीयता का रखा गया ख्याल :
इस सर्वे को थर्ड पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से गोपनीय तरीके से करवाया गया था। जिसमे वोट देने वाले का नाम, पता, फ़ोन नंबर जैसी कोई भी जानकारी नहीं ली गयी। सर्वे में एक आई.पी. एड्रेस से केवल एक बार ही वोट डाला जा सकता था। अगर कहीं वाई फाई का प्रयोग हो रहा है तो उस वाई फाई से भी केवल एक बार भी वोट दिया जा सकता था, वाई फाई का प्रयोग करने वाले अन्य लोग वोट नहीं कर सकते थे। इसके अलावा वोटिंग के दौरान रिजल्ट पूरी तरह गोपनीय रखा गया और वोटिंग पूरी होने के बाद ही रिज्लट सामने आया। इस सर्वे में 911 लोगों ने प्रतिभाग किया जो सांख्यिकी की दृष्टि से विधानसभा चुनाव से पहले एक अच्छा सैंपल साइज कहा जा सकता है।
अगर आपने इस सर्वे में वोट किया है तो आप उसी लिंक पर जाकर पुनः रिजल्ट देख सकते है। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो भी आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक थर्ड पार्टी वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते है :
https://strawpoll.com/ajnE1rv4jnW
