
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पर अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगाने पर भाजपा ने कोंग्रेस पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूँका।
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी धर्मपत्नी और भाजपा नेत्री उर्मिला सनावर द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लिए जाने के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। इसी मुद्दे पर बुधवार को रानीखेत भाजपा के अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद भार्गव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अनुसूचित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं जबकि उनके पास किसी प्रकार के कोई भी तथ्य नहीं है। बिना तथ्यों के राजनीतिक महत्वाकांक्षा को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर रही है और अनुचित समाज के लोगों को आहत कर रही है।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवी मोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अंतिम अवस्था में पहुंच चुकी है और अपने आप को जागृत करने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के ऊपर अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगा रही है।
कार्यक्रम में ध्यान सिंह नेगी, ललित मेहरा, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, दीप भगत, चंदन भगत, हंसादत्त बवाड़ी, खजान जोशी, विपिन भार्गव, महेंद्र रावत अजय चौहान, जगदीश अग्रवाल, हरिओम वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, अभिषेक कुमार, नितिन वाल्मीकि, राजेंद्र आर्या, मनीष वाल्मीकि, दिनेश आर्या, बलवंत आर्या, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
