Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।

रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 30, 2026
2 Min Read
Share

रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम कांग्रेस ने इसी मैदान में मौन प्रदर्शन कर घटना का विरोध किया। बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और रंजीत रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य और कांग्रेस नेता ललित जोशी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना को लेकर निष्पक्ष जांच जरूरी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटेगी। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान हल्द्वानी की घटना को दलित सम्मान से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कथित शुद्धिकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई थी। इधर, भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के चलते रामलीला मैदान का यह विवाद अब स्थानीय राजनीति से निकलकर प्रदेश की सियासत में बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। कांग्रेस के मौन प्रदर्शन के बाद आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नंदा देवी मंदिर परिसर रानीखेत में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान
Next Article मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
  • रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।
  • नंदा देवी मंदिर परिसर रानीखेत में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान
  • नैनीताल मानसून मैराथन में रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने हासिल किया प्रथम स्थान। देश-विदेश के धावकों ने लिया हिस्सा।
  • 31 अगस्त के लिए अलर्ट हुआ जारी, अब तक इन तीन जिलों में घोषित हुआ अवकाश।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

भिकियासैण बस दुर्घटना में गंभीर घायलों को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया एम्स ऋषिकेश। देखिये वीडियो।

कुमाऊँ न्यूज़

रामनगर मांस प्रकरण में बजरंग दल जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना समेत दो गिरफ्तार, एसएसपी को हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश।

कुमाऊँ न्यूज़

नहीं थम रहे हादसे, अल्मोड़ा जिले के सल्ट में ट्रक खाई में गिरा। 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

कुमाऊँ न्यूज़

ऑपरेशन स्वास्थ को लेकर चौखुटिया में हुआ महारैली का आयोजन, बाजार भी रहा बंद , सडको पर उतरा भारी जन सैलाब , दूर दूर सड़के प्रदर्शनकारियों से पटी।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account